डेस्क। मंदसौर के सीतामऊ में मुख्यमंत्री के लाडली बहना आयोजन में जा रही दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया है। कमलनाथ ने शोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार पर शिवराज सिंह पर कई आरोप लगाए है।
कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि मंदसौर के सीतामऊ में मुख्यमंत्री के लाडली बहना आयोजन में जा रही दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त का समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुर्घटना में घायल बहनों का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ले जाया जा रहा था।
मैं मुख्यमंत्री जी को विनम्रता पूर्वक आगाह करना चाहता हूं कि सरकारी कार्यक्रमों में लोगों को जबरदस्ती ले जाना और फिर उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम ना करना आपराधिक लापरवाही की तरह है।
यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से लौट रही बस और गृह मंत्री श्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। राजनीतिक फायदे के लिए बिना किसी सुरक्षा के मध्य प्रदेश की जनता और माताओं-बहनों को कार्यक्रम में लाना, न सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग है बल्कि अत्यंत अमानवीय कृत्य है। सत्ता के दुरुपयोग की इस परंपरा को तत्काल बंद किया जाए।