दूदरसी । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनील चौरसिया ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें गांव खेड़ा दारू के पूर्व सरपंच एवं उत्तर मण्डलम अध्यक्ष जगदीश धाकड़ को नीमच जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। धाकड़ की जिला उपाध्यक्ष की ताजपोशी पर उनके स्नेह मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
इसी श्रृंखला में आज 11 मई को ठिकाना दारू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कुमार दूबे ने अपने चहेते नेता जगदीश धाकड़ को जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके संस्थान धाकड़ प्रिन्टिंग प्रेस व धाकड़ पेंट्स चौकन्ना बालाजी स्टेशन रोड़ नीमच जाकर धाकड़ को पुष्प माला पहनाकर कर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।