मनासा। विधानसभा चुनाव के जैसे जैसे नजदीक आने लगे आम आदमी पार्टी की और से भी तेजी से बनाए सदस्यो में कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ चुनाव तैयारी में तीन ब्लाक अध्यक्ष पद की नियुक्ति की गई।
प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि नवनियुक्त के बाद नवनियुक्त अध्यक्षों ने प्रभारी के साथ दो दिवसीय दोरो में अपने अपने ब्लाकों में ब्लाक सहयोगियों के साथ सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी की खोज सूची तैयारी करना चालू कर दी है। जिसमे गुर्जर के साथ बालचंद वर्मा, बाबूलाल दीवान, ब्लाक अध्यक्ष फूलचंद धनगर, कुलदीप पुरोहित ने कंजार्डा, खेलड़ी, पड़दा, कुंडखेडा, मनासा, रामपुरा कुकडेश्वर, में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बैठक हुई। जिसमे सेक्टर प्रभारी पटेल चंदेल, रुपसिह पड़िहार, मुकेश परमार, कुकदेश्वर में मुकेश वसीटा, विष्णु मालवीय, रामपुरा में शेरू खान जगदीश रैगर का प्रभारी में नवनियुक्त किए गए। यह सब साथी अपने अपने क्षेत्र में सहयोगी और बूथ प्रभारी नियुक्त की सूची तैयार करेगे बैठक में ग्राम कमेटी अध्यक्ष भारत सिंह, इंदर सिंह, के साथ बूथ प्रभारी लालसिंह, चरण सिंह, युवराज सिंह, रामचंद्र मेघवाल, सावरा गुर्जर, गोपाल राठौर, देवाकरण धनगर अन्य साथी मौजूद रहे।