BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 3:12 pm
BIG NEWS : कर्नाटक विजय पर कांग्रेस ने मनाया शहर में जश्न, एकदूसरे को दी बधाई, फिर सामने आई गुटबाजी, विजय उत्सव मनाने में भी दिखी आपसी सामजंस्यता की कमी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक को लेकर जिले सहित प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न के माहौल में डूबे हुए है। जिले में भी आज जैसे ही कर्नाटक चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। 

आज कर्नाटक विजय पर नीमच के कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन से ढोल धमाके के साथ जुलुस निकाला। विजय टॉकीज चौराहे पर आकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, बृजेश सक्सेना, हारून रशीद कुरेशी, बबली तंवर, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, भगत वर्मा, हाजी साबिर मसूदी, राकेश अहीर, रवि दीवान, हिदायतुल्लाह खान, मुकेश पोरवाल, योगेश प्रजापति, महेश वीरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

वहीं दूसरी ओर लायंस पार्क के सामने चिंतन चौक पर भी कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाइयाँ दी। डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि मोदी का मुखड़ा और और मोदी का दुखड़ा नहीं चला। उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि कर्नाटक की विजय के बाद अब हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जय कांग्रेस और जय बजरंग बली के नारे लगाए। 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ संपत स्वरूप जाजू, ओम शर्मा, देवेंद्र परिहार, मनीष जोशी, संजीव पगारिया, बलवंत पाटीदार, मुकेश कालरा, पार्षद हरगोविंद दीवान, मोनू लोक्स, राकेश सोनकर, शराफ़त अली, जगदीश माहेश्वरी, जिनेंद्र नागौरी, सुरेश जायसवाल, धर्मेंद्र परिहार, जग्गा पुनर, अमरदीप उपाध्याय, अमन विनायका, राजू नाकेदार, सलीम क़ुरैशी, संजय अरोड़ा, भगवती जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, अशोक सुराह, यश आर्य, बद्री आचार्य, हिमांशु बैरागी, सुनील मेहता, विक्रम घेघट, डॉ इमरान ख़ान, जितेंद्र सेन, मनीष सोनकर, रोहित जैन सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE