BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 3:40 pm
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा कर्नाटक में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न बड़ी धूम-धाम से मनाया, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। आज कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत पर सभी ब्लॉक काग्रेस रतनगढ़, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, एवं सभी प्रकोष्ठ के द्वारा रतनगढ़ में कर्नाटक में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ी खुशी की लहर दौड़ उठी। 

ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्नाटक में मिली जीत का जश्न बड़ी धूमधाम से सब्जी मंडी गांधी चबूतरे के यहां सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करके व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए कर्नाटक तो झांकी है मध्यप्रदेश अभी बाकी है, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो जैसे नारों के साथ कार्यकर्ता झूमते दिखे व कार्यकर्ता ढोल पर नाचते गाते खुशी जाहिर करते रहे। 

इस मौके पर रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर भाई बोरा, पूर्व पार्षद आजाद शाह, वरिष्ठ नेता ओम बल्दी, मनोहर लड्ढा, जनपद सदस्य व पंचायती राज्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल जी धाकड़ ,युसूफ बोहरा, पूर्व पार्षद जोहर राव, नानालाल चारण, सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, डॉक्टर कमल व्यास, सुभाष व्यास, युवा नेता कमल छपरी बंद, ओमप्रकाश छिपा, मुजीब रहमान, अंकित शर्मा, प्रीतम सोलंकी, ताह राव बोहरा, रामस्वरूप सोलंकी, शब्बीर भाई कंटालिया,ताहिर बोहरा , शब्बीर सरकार बोहरा , मेगराज सोनी , मुरली राठौर, सरफराज नीलगर डिकेन , लाला मीणा , शाकिर शाह,आखिल भाई मंसूरी ,फिरोज बहोरा, शब्बीर भाई गलियाकोट वाले आदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE