BREAKING NEWS
KHABAR : पिंटू की याद में रक्तदान शिविर संपन्न,.. <<     KHABAR : खंडेलवाल महिला मंडल के चुनाव संपन्न,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : व्यापारी के साथ विश्वातघात करने वाले.. <<     GROUND ZERO: कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर का.. <<     KHABAR : वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने व्यापारी संघ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे गुना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस ने किया गोलीकांड की घटना का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : मांग कम होने की वजह से चना दाल के दाम में.. <<     KHABAR : एक बार फिर विवादो के घेरे में आ गया जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक टेलीविजन.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सरकारी स्कूलों में भी तीन साल की उम्र में.. <<     BIG VIDEO : कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष जीतू के बयान पर.. <<     लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 3:50 pm
KHABAR : कांग्रेसजनों ने कर्नाटक की जीत पर मनाई खुशी, आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, पढ़े खबर  

Share On:-

जावद। गुरुवार को कर्नाटक चुनाव के परिणाम आए। जावद ब्लॉक एवम समस्त कांग्रेस कांग्रेसजनों ने बस स्टेंड पर खुशी मनाई। कर्नाटक में बीजेपी की हुई बुरी हालत हुई। 

कैलाशचंद्र अहीर ने जानकारी देते हुए बताया की कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को लगातार को बढ़त मिल रही हैं। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसजन के साथ बस स्टेंड जावद पर एकत्रित हो कर आतिशबाजी की एवम एक दूसरे का मुंह मीठा किया एवम खुशियां मनाई। 

वही ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस के सभी प्रकोष्टो के पदाधिकारियों ने इस जीत को अलग ही तरह से मनाई। सभी कांग्रेसजनों ने बस स्टेंड पर अपने हाथो में बजरंग बली का गोटा लिया और जय श्री राम, जय बजरंग बली, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, जय जय कमलनाथ के नारे लगाए, वही बस स्टेंड पर कांग्रेस पार्टी के झंडे लहराए।

वही राजकुमार अहीर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहले हम हिमाचल जीते और अब कर्नाटक भी जीत गए। कर्नाटक के परिणाम कांग्रेस में कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। कर्नाटक में काफी अंतर से कांग्रेस पार्टी को जीत मिलती। अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं हम यहां पर भी जीत दर्ज कर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। जनता अब समझ चुकी है कि देश-प्रदेश को सही तरीके से कौन चला सकता है। जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। भाजपा शासित राज्यों में महंगाई बढ़ी हुई है, जनता इन सब से छुटकारा चाहती है और वापस कांग्रेस को कांग्रेस पर विश्वास जाता रही है। कर्नाटक में जो जीत मिली है वह भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के मोहब्बत भरे पैगाम को जनता ने कबूल किया। नफरत छोड़ो, भारत छोड़ो यह नारा हर मतदाता के मुंह पर अब आम हो गया है। कांग्रेस हमेशा शांति अमन सुकून की राजनीति करती है। देश के हर नागरिक को जोड़ने का काम करती है। बजरंगबली का आशीर्वाद कांग्रेस को मिला और हमें जीत मिली। बजरंगबली के आशीर्वाद से हम मध्यप्रदेश भी जी देंगे और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी कांग्रेसजन को बधाई एवं शुभकामनाएं की। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजना घर-घर तक ले जाएं। किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों, हर वर्ग के व्यक्तियों एवम व्यापारियों के लिए कांग्रेस पार्टी काम करेगी। मध्यप्रदेश के मतदाता भी कांग्रेस पर अपना विश्वास जताएंगे। बीजेपी को कर्नाटक में जितना था मोदी जी ने यहां सबसे ज्यादा मीटिंग ली लेकिन आज परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए। भाजपा हमेशा चुनाव धर्म के नाम पर लड़ती है कर्नाटक का चुनाव भी धर्म का सहारा लेकर लड़ा गया। जनता समझ चुकी है अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी, मोदी का जादू अब नहीं चलने वाला। 

इस अवसर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, कैलाश अहीर, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, पार्षद पूरण चंदेल, पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद बग्गड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नागला, भक्तीराम जाट, व्यापार प्रकोष्ठ को ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, सलीम सरवारी, पूर्व पार्षद फजले नबी छिपा, गोतम बाफना, भूपेश शर्मा, रामप्रसाद अलग, शहादत अंसारी, सरफराज लोहार, मधु पांडे, मंगल तोतला, गोपाल राठी, भीमराज बग्गड, विपिन श्योपुरा, नौशाद अंसारी, प्रदीप सेन, राहुल अहीर, डीके अहीर, गुलाम सद्दीक, भूपेंद्र शर्मा, शौकीन नेता, विपिन सलीम सरवरी, शैलेंद्र सोनी, पूरण चंदेल, प्रदीप सेन, रमेश (भानु) टेलर, हबीब राही, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE