हरदा। नदी में नहाने गए 3 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो जाने के कारण क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है, बच्चों की मौत की घटना सुनकर परिजन रोते-बिलखते हुए नदी किनारे पहुंचे, तो बच्चों के शव देखकर उनका हाल बुरा हो गया, जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के हरदा जिले की जीवन रेखा कही जाने वाली अजनाल नदी में स्थित चकरी घाट के समीप रविवार को 3 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है, ये तीनों रविवार को नहाने के लिए गए थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई, इस मामले की जानकारी मिलते ही कुछ ग्रामीण नदी में उतरे और उन्होंने दो शवों को बाहर निकाल लिया है, एक बच्चे का शव ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मामले में जब लोगों ने सिटी कोतवाली, सिविल लाइन थाना प्रभारी और वार्ड पार्षद को फोन लगाया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया, ऐसे में लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं।