उज्जैन। शहर के बीचों बीच स्थित बैंक ऑफ इंडिया में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, आग की लपटों को देखकर लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, ऐसे में बैंक में रखा फर्नीचर सहित दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित नागझिरी क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक में उस समय कोई नहीं था, सूचना मिलने पर मौके पर एक के बाद एक कई दमकल की गाडिय़ां पहुंची, जिन्होंने काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबु पाया। लेकिन जब तक आग पर नियंत्रण किया गया, तब तक बैंक में रखे कम्प्यूटर सिस्टम सहित कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए, पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।