BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 1:56 pm
NEWS : खंडेलवाल समाज के मेलोत्सव, महापूजा के साथ ही हुआ उद्घाटन, सनातन संस्कृति ने विश्व को दिया ही दिया है संयम- लोढ़ा, निकली भव्य शोभा यात्रा, पढ़े खबर  

Share On:-

सिरोही। खंडेलवाल वैश्य समाज के सदर बाजार स्थित ठाकुर जी मंदिर के वार्षिक मेलोत्सव का आगाज शनिवार  को महापूजन के साथ ही हुआ। समाज के संप सुहर्दय भाव एकता मंच के तत्वावधान तथा स्वामीनारायण संस्था के संतो ने खंडेलवाल छात्रावास परिसर में यह महापूजन पूरे विधि विधान से संपन्न करवाया। चार सौ इक्यावन व्यंजनों के अन्नकूट का भोग लगाया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने खंडेलवाल समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक सरोकारों से ओतप्रोत संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि सनातन ने ही पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है। हमारे वेदमंत्रो और भागवत गीता जैसे ग्रंथो मे भारत ही नहीं, पूरे वैश्विक समुदाय को मानवता का पाठ पढ़ाया है लेकिन विडंबना यह है कि हमने पाश्चात्य का अनुकरण करना प्रारंभ कर दिया है।
खंडेलवाल समाज महासंघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद खंडेलवाल तथा महामंत्री जगदीश खंडेलवाल ने लोढ़ा का स्वागत किया। संचालन कन्हैयालाल खंडेलवाल ने किया।

भक्ति गीतों की आवाज अहमदाबाद की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव ने समधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। रविवार को नगर के विभिन्न मार्गो से ठाकुर जी की शोभा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें  हजारों लोगो ने शिरकत की। ठाकुर जी मंदिर प्रतिष्ठा की 23 वी वर्षगांठ पर झाड़ोली निवासी पुखराज कायथवाल परिवार द्वारा वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। समाज के प्रतिभाशाली बालको को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE