भादवामाता। मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवामाता के प्रांगण में स्थित अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला निर्माण समिति के गठन के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर धर्मशाला में 11 हजार से अधिक सहयोग राशि देने वाले 350 सदस्यों का सम्मान समारोह रविवार को समाज की धर्मशाला को संपन्न हुआ। जिसमें देश के कई राज्यों से समाज के भामाशाह दानदाताओं ने सम्मिलित होकर धर्मशाला कम समय में भव्य निर्माण कि प्रशंसा की। धर्मशाला निर्माण समिति की ओर से सभी ट्रस्टीयों का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
माँ भादवा एवं महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित के साथ आयोजन प्रारंभ हुआ इसमें मुख्य अथिति बगलामुखी आश्रम खाचरोद के संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने आशीर्वचन स्वरूप समाजजनों को संबोधित करते हुये कहा है कि में यहा सन्यासी के रूप में आपके समक्ष आया हुँ। चौथी पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति कि तन मन धन से सेवा करूं यही मेरा लक्ष्य हैं। मैं सबके सम्मान की भावना से कार्य करता हूं एक धर्म एक जाजम हो ऐसा समाज बने यही मेरा लक्ष्य है। सबके एक विचार एक चिंतन की वजह से यह विशाल धर्मशाला आपके सामने मूर्त रूप लेकर खड़ी है आप सभी के पुरुषार्थ एवं तन मन धन रुपी सहयोग से समाज की इस एकता और अखंडता से ही आज हम समाज की इस धरोहर पर बैठे हुए हैं सभी को समाज हित के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए।
राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास ने कहा कि धर्मशाला निर्माण समिति के अथक प्रयास और मसाज के सहयोग से घर्मशाला का निर्माण हुआ है इसे और आगे ले जाना है।
कैलाश शर्मा (पहलवान) महिदपुर वाले ने कहा कि समाज आगे बड़ने के लिये शास्त्र और शस्त्र दोनो कि आवश्यकता है में अपनी व्यायामशाला में 100 लड़कियों और 1 हजार से अधिक लड़को को शस्त्र विद्या सिखा चुका हुँ।
गोविंद अपाध्याय ने कहा कि समाज कि एकता कि ताकत से किसी को भी समाजहित के कार्य करने पर मजबुर कर सकते है हमने परशुराम जी के आदर्श पर चलकर गत वर्ष नीमच में ब्राह्मणो का सफल महाकुंभ किया था।
युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवम राजपुरोहित ने कहा कि समाज कि इस धर्मशाला में विस्तार कि आवश्यकता है। सभी मिलकर इसे और आगे बड़ायेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मदुसुदन शर्मा ने कहा कि आज के इस युग में मोबाईल वाली संस्कृति के चकाचोंद में हमारी नई पीड़ी वेदिक संस्कार से दुर हो रहे है, हमें संस्कार शिविर आयोजित कर वेद विद्यालय खोलने होंगे।
जिलाध्यक्ष हरिश शर्मा ने कहा है कि एक ओर देश में कोरोना हाहाकार मचा रहा था वही दुसरी और धर्मशाला समिति के पदाधिकारी घर-घर जाकर समाज से राशी एकत्र कर रहे थे समाजजनो ने भी हस्तमुख से दान देकर धर्मशाला निर्माण में सहयोग कर रहे थे ।
धर्मशाला सचिव विष्णुप्रसाद शर्मा ने अब तक कि आय-व्यय का ब्योरा समाज जनों के समक्ष पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष महेशचंद्र पुरोहित ने किया सह-सचिव भगवतीलाल व्यास प्रतीक स्वरूप सभी अतिथियों को मां भादवा की तस्वीर भेंट की गई अंत में चोखरा महासभा के अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर देवास, कसरावद, डबलचौकी, मंदसौर पिपलियामंडी, सिंगोली, रेसोंदा, निंबाहेड़ा, छोटीसादड़ी, चित्तौड़गढ़, मांगरोल, जावद, नीमच, मनासा, जावी, पिपलोन, राजपुरिया, जीरन, कुचड़ोद, चंल्दु, दसानी, महागढ़, पड़दा, भाटखेड़ी, जमुनिया रावजी, आतरीमाता, बरथुन, बरलाई, पाछुंदा, बिजोलिया, बांगरेड़, पिपलिया रावजी, सरवानिया महाराज, कालूखेड़ा, केलूखेड़ा बरखेड़ी, बरखेड़ा, प्रतापगढ़ भादवामाता सहित अनेक गांव के समाज के समाज जन उपस्थित थे ।