BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 3:27 pm
KHABAR : मीसाबंदी और पत्रकार खण्डेलवाल स्मृति में निःशुल्क हड्डी घनत्व जांच शिविर 18 को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वरिष्ठ पत्रकार एवं मीसाबंदी गोपाल खण्डेलवाल की ग्यारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 18 मई 2023, गुरुवार को रेडक्रॉस फिजियोथेरेपी सेन्टर, जिला अस्पताल के सामने, नीमच पर अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीन द्वारा अस्थि घनत्व जांच शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंचल के वरिष्ठ हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दीपक सिंहल अपना निःशुल्क परामर्श देंगे।

उक्त जानकारी देते हुवे वीणा गोपाल ट्रस्ट के विवेक खण्डेलवाल सोनू ने बताया कि बीएमडी मशीन से अस्थि के घनत्व को माप सकते है। सभी के लिए यह जांच उपयोगी है किंतु विशेषकर बुजुर्ग व्यक्ति व 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए विशेष लाभकारी है। इस जांच के द्वारा हड्डी के खोखलेपन घनत्व को मापा जा सकता है, जिससे भविष्य में होने वाले फ्रेक्चर व दर्द का बचाव भी किया जा सकता है।
डॉ दीपक सिंहल के परामर्श पर चिन्हित कमजोर हड्डी वाले मरीजों को फिजियोथेरेपिस्ट डॉ पंकज सोलंकी द्वारा फिजियोथेरेपी की कसरत निःशुल्क बताई जावेगी। साथ ही जरूरतमंद को निःशुल्क केल्शियम व विटामिन की गोलियां भी वितरित की जावेगी।
खण्डेलवाल ने आग्रह किया कि इस निःशुल्क जांच व परामर्श शिविर का आमजन अधिक से अधिक लाभ उठायें। शिविर में सीमित पंजीयन पहले आओ पहले पाओ हेतु निम्न मोबाइल नम्बरों रेडक्रॉस फिजियोथेरेपी सेन्टर 6263752020, विवेक खण्डेलवाल 9827070033, डॉ पंकज सोलंकी 9479705959, यशवी मेडिकोज 9589148998 पर संपर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE