BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 4:40 pm
BIG REPORT : स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर कलेक्टर ने किया सम्मानित, खेल प्रेमियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतकर नीमच का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्टर कार्यालय पर आमंत्रित कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। 

उल्लेखनीय है कि इंदौर में 13 मई को आयोजित हुई मध्य प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में नीमच के सात खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें महेश नायक ने सीनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल, आयुष चौधरी ने जूनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल, सुहानी मेहता और श्वेता शेखावत ने जूनियर कैटेगरी में ब्रोंज मेडल हासिल किया। इसके अलावा ललिता लखेरा, करण राठौड़ और सूरज सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। 

बताते चलें कि नीमच जिला कराटे संघ नीमच के द्वारा पिछले 30 वर्षों से रेलवे स्टेशन के प्रांगण में कराटे प्रशिक्षण का शिविर लगातार आयोजित हो रहा है। जिसमें करीब 100 बच्चे कराटे की ट्रेनिंग लेते हैं। नीमच जिला कराटे संघ से प्रशिक्षित जयसिंह लोधा और राजू खंडेलवाल ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल किए हैं। 

खिलाड़ियों की सफलता में नीमच जिला कराटे संघ के मुख्य प्रशिक्षक जयप्रकाश लोधा, अध्यक्ष रतनलाल निर्वाण और सचिव मनोज सिंह लोधा की सराहनीय भूमिका रही है। खिलाड़ियों की सफलता पर नीमच के खेल प्रेमियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE