BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 6:01 pm
NEWS : कल्याण महाकुंभ का घर घर दिया जा रहा भावभरा आमंत्रण, राममयी होने लगी कल्याण नगरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 3 से 11 जून तक कल्याण नगरी में आयोजित किए जा रहे भव्य एवं विशाल अष्टादश कल्याण महाकुंभ का वेदपीठ से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा घर घर जाकर भक्तों को भाव भरा आमंत्रण देते हुए कल्याण महाकुंभ के सभी अनुष्ठानों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की जा रही है। वेदपीठ से जुड़े वीर वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता बहनों एवं शक्ति ग्रुप की बालिकाओं द्वारा कल्याण नगरी के 3000 से अधिक घरों में पहुंचकर वेदपीठ की ओर से पुष्प देते हुए सभी को हर आयोजन में भागीदारी का आग्रह किया जा रहा है। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 300 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा 3 हजार से अधिक घरों तक पहुंच कर भाव भरा आमंत्रण किया जा चूका है। वहीं ये व्यवस्था निर्बाध गति से चलाई जा रही है।

राममयी होने लगी कल्याण नगरी-
अष्टादश कल्याण महाकुंभ में सवा 11 करोड़ राम नाम के जाप के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वेदपीठ से जुड़े वीर वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता बहनों, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं, कल्याण भक्तों, बटुकों, आचार्यों और रामयण मण्डलों द्वारा निरंतर प्रयास किए जाने के फलस्वरूप इन दिनों कल्याण राममयी होती प्रतीत हो रही है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर 108 राम अंकीत स्टीकर लगाकर अनुनय आग्रह किया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य यथा शक्ति एवं श्रद्धानुसार राम नाम के जाप के लक्ष्य को द्विगुणित करने में हर संभव सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE