BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 11:32 am
GOOD NEWS : सफलता की कहानी- शासन की योजना एवं उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन पाकर अवतार सिंह ने कृषि को बनाया लाभ का धंधा, खेती से अच्छी आय होने पर पीएम मोदी व सीएम चौहान को दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। केंद्र एवं राज्य शासन की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा कई किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर जिले के कृषकगण भी खेती से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम पिपल्याबक्सु के अवतार सिंह पिता राम सिंह हैं। जिन्होंने उद्यानिकी विभाग योजना एवं मार्गदर्शन पाकर खेती का लाभ का धंधा बनाया। जिससे उन्हें अच्छी आय हो रहे है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
कृषक अवतारसिंह ने बताया कि पहले वे पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन, चने की खेती करते थे। जिससे उन्हें कम मुनाफा होता था। इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं संरक्षित खेती के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग से जुड़कर उन्होंने संरक्षित खेती योजना के घटक शेडनेट हाऊस निर्माण अंतर्गत 4000 वर्गमीटर में शेडनेट हाऊस निर्मित किया, जिसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान भी प्राप्त हुआ। निर्मित शेडनेट हाउस में उनके द्वारा खीरा (व्ही.एन.आर) फसल ली गई, जिसमें उन्हें 01 लाख 50 हजार रुपए से 2 रुपए तक लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ। वे बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकि मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें खेती करने में काफी सुविधा मिल रही है। कृषक अवतात सिंह किसान हितैषी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE