BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 1:44 pm
BIG NEWS : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, चित्तौड़गढ़ से कार में रवाना हुआ था परिवार, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही गांव में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

भीलवाड़ा। जिले से गुजर रहे अजमेर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर रायला के पास दोपहर को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में तीन बच्चों सहित 7 लोग सवार थे। इनमें से एक साल के मासूम व 60 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रायला पुलिस ने सभी घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि हाईवे पर संगम फैक्ट्री के सामने एक अल्टो कार दोपहर तीन बचाने डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी तरफ पलट गई। कार में सवार मसूदा निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र भवानी सिंह व कृष्णपाल सिंह (1) पुत्र गोविंद सिंह की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दया कंवर (58) पत्नी महेंद्र सिंह, भदेसर निवासी राज कंवर (33) पत्नी गोविंद सिंह, नया गांव, पारसोली निवासी कुंज (5) पुत्र भगवान सिंह, तन्नू पुत्री भगवान सिंह और बलवीर सिंह (26) पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। सभी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों से पूछताछ में सामने आया है कि सभी चित्तौड़गढ़ से मसूदा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE