मनासा। रतन सिनेफ्लेक्स मनासा मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनासा द्वारा माताओं बहनों में सुरक्षा भावना की जनजागृति के लिए कॉलेज की करीब 250 छात्राओं को निशुल्क द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गयी।
इस ऐतिहासिक क्षण मे विधायक माधव मारु, नगर परिषद अध्यक्षा सीमा अजय तिवारी, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष आश्विन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पंकज पोरवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर सह मंत्री शालिनी गहलोत, अभाविप नगर एनएसएस प्रमुख श्रद्धा सोनी, राधिका नागदा, नैना राठौर, सुरभि माहेश्वरी, कीर्ति मेहता, अंतिम सेन, कोमल पाराशर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।