दलौदा। गर्मी शुरू होते ही पक्षियों की चिंता भी लोगों को सताने लगी है इसी क्रम में दलौदा नगर में भी लोग पक्षियों की सेवा में लग गए है। जिसमें दलौदा पुलिस के सहयोग तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में पुलिस में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे वितरित किए। यह अभिनव पहल है जिससे अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।