BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 6:22 pm
KHABAR : डबकरा परिवार ने दी जल मन्दिर की सौगात, नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के प्रयासों की विधायक ने की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा मंगलवार को श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय के बाहर स्व सोहनबाई छगनलाल डबकरा की स्मृति में विधायक दिलीपसिंह परिहार के द्वारा शीतल जल मन्दिर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। जिससे अब राहगीरों को गर्मी के समय शीतल प्याऊ से ठंडा पेयजल मिल सकेगा।
विधायक दिलीपसिंह पतिहार ने कहा कि अक्सर गर्मी में यहां लोगों को गर्मी से राहत पाने शीतल पेयजल के लिए भटकना पड़ता था। इस प्याऊ के शुभारंभ से लोगों को राहत मिलेगी। विधायक परिहार ने कहा कि टीकाकरण, पर्यावरण व पीड़ित मानव सेवा के कार्यो में समस्या एवं सुझाव ग्रुप लगातार बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने कहा कि स्टेशन रोड़ व कृषि मंडी मार्ग होने से यात्रियों व किसानों को भी इस जल मन्दिर पर शीतल जल मिल सकेगा। आसपास गर्ल्स स्कूल व गर्ल्स कॉलेज व बस स्टॉप नजदिक होने से विधार्थियों को भी जल मन्दिर पर ठंडा जल मिल सकेगा।

जल मन्दिर के लिए राशि प्रदान करने वाले सहयोगी प्रोफेसर एनके डबकरा ने सालभर शीतल जल उपलब्ध करवाने की बात कही। आपने विधायक व नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के द्वारा शीतल जल मन्दिर के शुभारंभ में दिये सहयोग के लिए आभार माना।

इस दौरान डबकरा परिवार के अशोक डबकरा, अनिता डबकरा, एनएसएसजी ग्रुप के दिनेश मनावत, संजय जैन, नीलेश पाटीदार, लोकेश चांगल, रानी राणा, डॉ बीना चौधरी आदि सहित महाविद्यालय स्टॉफ, छात्राएं व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक खण्डेलवाल व आभार प्रो एनके डबकरा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE