मंदसौर। शहर के वार्ड क्रमांक 26 चंद्रपुरा में एयरटेल कंपनी द्वारा टावर स्थापित करने का कार्य रात में शुरू करने और रहवासियों को बिना जानकारी देने को लेकर चंद्रपुरा के लोगों ने एयरटेल टावर कंपनी का विरोध किया।
वार्ड क्रमांक 26 पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि रातों-रात एयरटेल कंपनी द्वारा गड्ढा खोदकर चेंबर तैयार किए जा रहे हैं और यहां के निवासियों को बताया तक नहीं गया कि यह टावर स्थापित किया जा रहा है। न ही राजस्व विभाग वाले आए और न ही नगर पालिका का कोई अधिकारी आए और न ही कोई सर्वे किया। यह जमीन कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोतम की बताई इस जमीन का न्यायालय में मुकदमा चल रहा हैं। यहां के निवासी और राजेंद्र सिंह गोतम के बीच इस जमीन का न्यायालय में मुकदमा चल रहा हैं नगर पालिका भी यह कोई विकास नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह लोगों को प्लाट आवंटित नहीं किए गए तो फिर एयरटेल कंपनी द्वारा टावर स्थापित कैसे किया जा रहा हैं।