BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2023, 4:11 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले में दर्दनाक हादसा, परिवार के साथ मायरा लेकर आए थे तीन मासूम, जब गए तालाब पर नहाने तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पसरा गांव में मातम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के बघाना थाना अंतर्गत ग्राम बाघ पिपलिया में स्थित तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। इनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के कपासन से एक परिवार मायरा लेकर बुधवार को नीमच जिले के बाघ पिपलिया में यासीन भाई के यहां आए थे। इन्हीं के साथ अफजल पिता मुराद खां मेवाती उम्र 13 वर्ष निवासी कपासन, अरबाज पिता हकीम खां उम्र 13 वर्ष निवासी गिलुंद राजसमंद व फरहान पिता सिराज उम्र 12 वर्ष बुद्धा खेड़ा रेलवे स्टेशन कपासन भी यहां आए थे। ग्रामीणों की मानें तो ये तीनों बच्चे दोपहर के समय में खेलते-खेलते गांव के तालाब तक पहुंचे थे। इसी दौरान वे मछली के जाल में उलझ गए और गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही तालाब किनारे लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों व अन्य लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE