BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2023, 4:42 pm
KHABAR : मुनिश्री सुप्रभ सागर किया धर्मसभा को संबोधित, बोले- भगवान की वाणी जिसने ग्रहण कर ली उसका कल्याण अवश्य होता है, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। संसार में वाणी का प्रभाव बहुत देखा जाता है इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने हित -मित व प्रिय बोलने का उपदेश दिया भगवान की वाणी का एक भी शब्द सुनकर जिसने ग्रहण कर लिया उसका कल्याण अवश्य होता है  नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षा प्राप्त व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा सिंह जैसे कुल और हिंसक पशु ने भी मुनियों के उपदेश को सुनकर क्रुरता व हिंसा को छोड़ दिया बाद में वही सिंह नरसिंह भगवान महावीर के रूप में आया जिन्होंने जीव मात्र के प्रति दया करुणा और मैत्री का संदेश दिया सिंह ने वाणी को सुनकर उसे आचरण रूप उतारा तो उसका कल्याण हो गया परंतु मनुष्य धर्म की बात को सुनता तो है पर आचरण रूप नहीं लाता है वह धर्म को कुल्ला करके थूक देता है इसलिए कल्याण और सुख को प्राप्त नहीं होता है आत्म कल्याण हेतु धर्म को भगवान की वाणी को आचरण में लाना आवश्यक है वही मुनि श्री दर्शित सागर जी ने भी कहा बच्चों में धर्म के संस्कार डालने पर ही वे भावी श्रावक और संस्कारित नागरिक बन सकते हैं लोकिक शिक्षा के साथ धर्म वह संस्कृति के संस्कार भी अनिवार्य है बच्चों को यह संस्कार पाठशाला के माध्यम से ही प्राप्त हो सकते हैं इस हेतु आपको अपने बच्चों को संस्कार पाठशाला अवश्य भेजना चाहिए वही मुनिश्री के सानिध्य में गुरुवार को प्रातः काल शांतिनाथ भगवान का तप ज्ञान मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित रहेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE