नीमच। जिले की जावद तहसील के ग्राम हनुमंत्या के किसान डाडमचंद धाकड ने परम्परागत खेती से परे हटकर सूरजमुखी की खेती कर कृषि को लाभ का धन्धा बना लिया है। कृषि विभाग (आत्मा) के अधिकारियों के मार्गदर्शन में डाडमचंद ने अपने आधा बीघा खेत में मार्च माह में सूरजमुखी की फसल की बोवनी की। मात्र 500 रूपये के बीज की लागत लगी और आज उसके खेत में सूरजमुखी की अच्छी फसल तैयार खडी है। कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली सूजरमुखी से किसान डाडमचंद को इस साल आधा बीघा में तीस हजार रूपये की कमाई होने की सम्भावना है। सूरजमुखी की खेती से उत्साहित किसान डाडमचंद इस साल दो बीघा में सूरजमुखी की फसल लगा रहे है। खेती को लाभ का धन्धा बनने पर डाडमचंद काफी खुश है।
किसान डाडमचंद ने बुधवार को कलेक्टोरेट नीमच में कलेक्टर दिनेश जैन से भेंटकर, सूरजमुखी की खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होने जिले के किसानों से भी सूरजमुखी की खेती को अपनाने और कम लागत में अधिक लाभ अर्जित करने की सलाह दी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।