तराना। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना व राष्ट्रीय बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण भाई तोगड़िया तराना प्रवास पर पहुंचे जहा रात्रि विश्राम राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मुकेश पाटीदार के निवास पहुंच कार्यकर्ताओं का संबोधन किया साथ ही कार्यकर्ताओं का सहभोज का आयोजन हुआ और सुबह तोगड़िया बजरंगदल के पूर्व जिला संयोजक कृष्ण पाल सिंह तोमर के निवास पहुंच जहा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई और हनुमान चालीसा का पाठ को बात कही।
उनका प्रवास दौरा मुख्य रूप से राष्ट्रीय बजरंग दल तथा अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद को बड़ावा देकर इससे अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर हिंदुत्त्व के प्रति जागरूक करना था तथा बालक बालिकाओं को खेल क्रीड़ा के प्रति जागरूक करने और नौजवानों को एक संदेश देने की शिक्षा के साथ रोजगार को बड़ावा देने हेतु किया गया उन्होंने विदेशी पद्धतियों का हवाला देते हुए बताया की जैसे विदेशो में कोई भी बच्चा पड़ने जाता है तो उसको केवल 3 माह का अपना खर्चा उठाना पड़ता है बाकी उसकी पढ़ाई और खाने पीने रहने का खर्चा वो स्वयं ही कमा कर ओवर टाइम कर पूरा कर सकता है।
परंतु इसके विपरित भारत देश में जब तक उसकी पढ़ाई पूरी ना हो नोकरी नही मिलती पढ़ाई के लिए बैंको पर निर्भर होना पड़ता है उसके बाद भी भरोसा नही की नोकरी लगे ही सही इसलिए मेरा एक ही नारा पढ़ाई के साथ साथ नोकरी समानता का अधिकार और भी कई बातो का विचारो का उल्लेख अपने भाषण में किया ।अपने संगठन के मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताते हुए अपनी फेसबुक आईडी इंस्टाग्राम आईडी से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने तथा कही भी कोई भी कार्यकर्ता बंधु अगर तकलीफ में होता हो और टोल फ्री नंबर पर कॉल करता है तो और गांव का नगर का कार्यकर्ता उसकी मदद के लिए अवश्य पहुंचेगा इस प्रकार की कई बांते और जानकारी उन्होंने कार्यकर्ता और संगठन को दी।
उज्जैन से अर्पित बोड़ाना की रिपोर्ट