सिंगोली। स्थानीय श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ग्रीष्म कालीन बाल संस्कार शिविर का आयोजन दिनांक 13 मई से 19 मई तक चल रहा है। जिसमें मुंबई से पधारे हुए बाल ब्रह्मचारी निखिल भैया एवं फुटेरा मध्य प्रदेश से पधारे हुए पंडित आदित्य शास्त्री द्वारा बच्चों में जैन संस्कार शिविर के माध्यम से प्रदान किए जा रहे हैं। जिसमें बच्चे युवा एवं वृद्ध सभी लोग सुबह से शाम तक धर्म आराधना में लगे हुए हैं।
कार्यक्रम में सुबह बच्चों की कक्षा एवं स्वाध्याय के माध्यम से, दोपहर में स्टोपदेश की क्लास शाम को पाठशाला उसके उपरांत पंडित आदित्य का प्रवचन फिर निखिल द्वारा सतीयो पर कथा के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है एवं उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका संपूर्ण समाज पूरा लाभ प्राप्त कर रहा है।