नीमच। दिनांक 19 से 21 मई तक लखनऊ में 6टी राष्टीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नीमच जिले से 17 सदस्यीय दल लखनऊ के लिए रवाना हुआ। पिछले वर्ष इन्हीं दिनों नीमच शहर मे 5वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया था जिसके फल स्वरूप फाइट ऑफ नाइट्स मार्शल आर्ट एकेडेमी की नींव रखी गई। नीमच फाइट ऑफ नाइट्स मार्शल आर्ट एकेडेमी के संरक्षण में विगत 1 माह से कठिन प्रशिक्षण फाइट ऑफ नाइट्स मार्शल आर्ट एकेडेमी के प्रशिक्षको द्वारा कड़ी मेहनत के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करायी जा रही थी।
17 सदस्यीय दल में किरन प्रजापति, आदित्य दाॅगुडे, वैशनवी शर्मा, कृष धनगर, अमित कुमावत, मनीष कुमार तिग्गा, मिलिंद, सादित्य चौहान, साहिल खान, रिचा राठौर, यशस्वी शर्मा, जगवी परदेशी, रोशनी मोरे, अक्षिता श्रीवास्तव, सोहेल खान
कोच- आशीष चौहान, शैलेन्द्र यादव, मेनेजर अशोक बागड़ी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चोपड़ा, गजेंद्र शर्मा (कोकू), संजय पवार, सिद्धार्थ जैन, दिलीप डोंगरवाल, सुनील पटेल, कराते कोच मोहन धाकरे, संस्था के संरक्षक अशोक अरोरा (गंगा नगर) ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।