BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 3:46 pm
KHABAR : शान्तिनाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षा प्राप्त व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने शांतिनाथ भगवान के जन्म तक मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शांति की प्राप्ति सब चाहते हैं शांति प्राप्ति के लिए भगवान के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है भगवान शांतिनाथ ने चक्रवर्ती व कामदेव पद प्राप्त करने के बाद भी आत्मिक शांति के सब सांसारिक पदों को त्याग कर वैराग्य का मार्ग अपनाया आज संसारी जीव पदों के पीछे दौड़ रहा है और पद की प्राप्ति के लिए आपस में लड़ रहा है यह पद और प्रतिष्ठा की लड़ाई ही विश्व में अशांति का कारण बन रही है जो इससे से ऊपर उठकर आत्म कल्याण के लिए साधना करता है वही जीवन में सुख शांति की प्राप्ति कर पता है प्रतिदिन विश्व कल्याण में शांति की भावना से शांतिधारा करते हैं उसके लिए बाहरी क्रियाओं के साथ आंतरिक परिणामों में शांति की आवश्यकता होती है। 

मुनि श्री दर्शित सागर जी महाराज ने भी कहा कि आहार दान के द्वारा प्राप्त पुण्य से राजा श्रीषेण ने इतना पुरुषार्थ किया कि हे भगवान शांतिनाथ के रूप में जन्म लेकर जनकल्याण का मार्ग बताकर सारस्वत सुख प्राप्त हो गया है इसलिए प्रत्येक भव्य जीव को दान को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए वही इस अवसर मुनिश्री के सानिध्य मे  प्रातः काल श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा व शान्तिनाथ भगवान के  जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भगवान को निर्वाण लाडू चढाया गया व संगीतमय भजनो के साथ शान्तिनाथ मण्डल विधान का आयोजन हुआ वही आगामी दिनो मे मुनिश्री के सानिध्य मे श्रुत पंचमी महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित रहेगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE