BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 4:00 pm
KHABAR : मीसाबंदी एवं पत्रकार स्वर्गीय गोपाल खण्डेलवाल की ग्यारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क हड्डी घनत्व जांच शिविर का आयोजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। मीसाबंदी एवं पत्रकार स्वर्गीय गोपाल खण्डेलवाल की ग्यारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क हड्डी घनत्व जांच शिविर का आयोजन रेड क्रॉस फिजियोथैरेपी सेंटर नीमच में किया गया। शिविर में अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन द्वारा अस्थि घनत्व की बीएमडी से निशुल्क जांच की गई। इस जांच के द्वारा हड्डी के खोखलेपन वह घनत्व को मापा गया। इस जांच से भविष्य में होने वाले फ्रैक्चर व दर्द का बचाव हो सकेगा। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक सिंहल और फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर पंकज सोलंकी द्वारा निशुल्क सेवाएं दी गई। डॉ दीपक सिंहल ने मरीजों की जांच करे उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। वहीं डॉ पंकज सोलंकी द्वारा फिजियोथैरेपी की निशुल्क कसरत बताई गई। शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क कैल्शियम और विटामिन की गोलियां भी उपलब्ध कराई गई। अस्थि घनत्व जांच शिविर में करीब 150 व्यक्तियों ने अपना पंजीयन कराकर जांच करवाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, विवेक खंडेलवाल, वरुण खंडेलवाल और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE