BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 4:04 pm
KHABAR : आप का विरोध प्रदर्शन, कृषि मंत्री पटेल के खिलाफ राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। जाट महापंचायत भोपाल में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा किसानों की परेशानियों और मांगों को लेकर आवाज उठा रहे आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि को बोलने से रोक दिया गया था। जिस से आहत होकर आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीमच में कृषि उपज मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। कृषि मंत्री कमल पटेल के इस कृत्य को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सोंपा। इससे पूर्व आप जिला अध्यक्ष अशोक सागर के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी पहुंचे और कृषि मंत्री कमल पटेल और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में किसान सम्मान की रक्षा और मंत्री पटेल के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया। 

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सागर ने कहा कि बीते दिनों भोपाल में जाट महापंचायत में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की जा रही थी।जहां कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आप पार्टी के प्रतिनिधि दिल्ली से विधायक और मध्य प्रदेश के प्रभारी जॉन साहब को अपनी बात रखने से रोका गया। 
सागर ने कहा कि कृषि मंत्री पटेल को पद से बर्खास्त करना चाहिए। कृषि मंत्री को किसानों से माफी मांगना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE