BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 4:48 pm
NEWS : सूलिया के सरकारी स्कूल के छात्र रामराज का एनएमएमएस परीक्षा में हुआ चयन, किया गाँव का नाम रोशन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। ब्लॉक भवानीमंडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया के कक्षा 7 में अध्ययनरत छात्र रामराज ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप चयन परीक्षा 2023 में राज्य स्तर पर 52 वीं रेंक हांसिल कर ग्राम पंचायत मुख्यालय सूलिया का नाम रोशन किया है। रामराज ने मानसिक योग्यता के 90 प्रश्न तथा शैक्षिक योग्यता परीक्षण सम्बधी 90 प्रश्न मात्र 90 मिनिट में हल कर गांव का गौरव बढ़ाया है। 

छात्र रामराज ने बताया कि उसके पिता अवधेश बैरागी चाय की दुकान चलाते हैं।प्रार्थना सभा मे इस परीक्षा के बारे में राजेश कुमार शर्मा अध्यापक ने जानकारी दी थी।
विद्यालय के अध्यापक देवीसिंह नागर ने छात्र को प्रोत्साहित कर नेशनल लेवल की इस एग्जाम के बारे में जानकारी दी व फॉर्म भरवाने में मदद की। यह परीक्षा छात्रों को माध्यमिक स्तर तथा स्कूल की शिक्षा को पूर्ण करने के उद्देश्य से भारत सरकार हर वर्ष आयोजित करवाती है।
रामराज ने कड़ी मेहनत कर 180 पूर्णांक में से 113 प्राप्तांक अर्जित किए हैं। मानव संसाधन विकास मन्त्रालय व साक्षरता विभाग द्वारा ये परीक्षा आयोजित होती है। राजस्थान में इसे आर एस सी ई आर टी ने आयोजित की। एनएमएमएस टेस्ट में चयन होने वाले छात्र को 4 साल के लाइट स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है। यानि प्रतिवर्ष 12000 रुपये का लाभ मिलता है।

रामराज के चयन से विद्यालय स्टाफ व ग्राम में उत्साह है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी गंगाप्रसाद गुदराशिया ने बालक रामराज व उनके अभिभावकों बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE