चित्तौड़गढ़। अन्नू पिता भगवती लाल मेनारिया निवासी नन्नाना तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान का पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयन हो गया है। उल्लेखनीय है कि अन्नू ने दो बार एसएससी जीडी परीक्षा उत्तीर्ण की है।
निंबाहेड़ा के राजकीय कॉलेज से स्नातक कला वर्ग में उत्तीर्ण अन्नू ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की मार्च में आयोजित पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा में भी भाग लिया है। जिसका परिणाम भी आने वाला है। अन्नू का सपना है कि राजस्थान पुलिस सेवा की परीक्षा के माध्यम से राजस्थान पुलिस सेवा में चयन होना ही लक्ष्य है। कैरियर पॉइंट कृष्णा क्लास कोचिंग सेंटर निम्बाहेड़ा से मैंने तैयारी की परीक्षा की मेरे कोचिंग के गुरु दशरथ मेनारिया एवं जसराज कुमावत का भी मेरी नौकरी के लिए अहम योगदान रहा। अन्नू की माता शांति बाई ग्रहणी होकर एक पैर से विकलांग है, इसके बावजूद भी अन्नू को पुलिस में चयनित होते देखना उनका प्रमुख सपना है। पिता किसान एवं धार्मिक शनि महाराज कथावाचक है। उन्होंने रात दिन दौड़ में अथक परिश्रम कर सफलता प्राप्त की है। नागदा मेनारिया समाज मालवा एवं मेवाड़ के वरिष्ठ समाज जनों ने अन्नू की सफलता को सम्मान योग्य कदम बताया है।
अनु से जब सफलता का प्रश्न पूछा गया तब एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि उनके पिता का एक सपना था कि वह पुलिस फोर्स में भर्ती होकर देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं। गरीब और पीड़ित नारी शक्ति की सहायता कर सकें।