BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 10:43 am
BIG NEWS : नारी सम्मान योजना से प्रदेश की नारी शक्ति को मिलेगी ताकत- मधु बंसल, बिसलवास कला में किया नारी सम्मान योजना के अभियान का प्रारंभ, लाडली बहना योजना पर नारी सम्मान योजना भारी, महिलाओं को होगा दोगुना लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा की शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना महिलाओं के साथ छलावा है इसमें अनेक विसंगतियां हैं जिससे महिलाएं परेशान हो रही है। गुरुवार को ग्राम बिसवासकला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री बंधु बंसल ने नारी सम्मान योजना के प्रचार प्रसार अभियान का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की लाडली बहना योजना पर कांग्रेस की नारी सम्मान योजना भारी है। नारी सम्मान योजना में महिलाओं को प्रतिवर्ष 25000 रूपए मिलेंगे जो की लाडली बहना योजना से दोगुनी राशि होगी। इससे पूर्व भी जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार 2018 में सत्ता में आई थी तब वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन तथा कन्या विवाह योजना की राशि को दोगुना कर दिया गया था। इस प्रकार कांग्रेस सरकार ने हमेशा जन हितेषी नीतियों को अपनाते हुए आम जनता को राहत दी है। नारी सम्मान योजना भी महंगाई से जूझ रही जनता के लिए वरदान साबित होगी।

मधु बंसल ने कहा कि हार की आशंका से भयभीत भाजपाई असफलताओं को छुपाने के लिए भावनाओं का जाल बुन रहे हैं। प्रदेश में जनता से धोखा कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की शिवराज सरकार क्या जनता का भला करेगी? भाजपा की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश आर्थिक रूप से खोखला और कर्जदार हो गया है। आसमान छू रही महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
बंसल ने ग्रामीणों को नारी सम्मान योजना के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश की जनता और खासकर महिलाएं महंगाई से जूझ रही हैं उन्हें इस योजना के माध्यम से कांग्रेस सरकार सालाना 18000 रूपए देगी और महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 600 रूपए से अधिक की बचत होगी। अगर कुल बचत की बात की जाए तो सालाना लगभग 25000 रूपए की बचत होगी। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में महिलाओं के लिए सबसे अधिक योजनाएं लागू की गई। 

बंसल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको याद होगा कि 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी थी तो कन्याओं के विवाह में दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को 28000 रूपए से बढ़ाकर 51000 रूपए किया था। वृद्धा पेंशन 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रूपए यानी दोगुनी कर दी थी। इसी तरह विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन को भी 300 से बढ़ाकर 600 रूपए कर दिया गया था। मेधावी छात्राओं के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई थी। वहीं कमलनाथ ने इंदिरा ग्रह ज्योति योजना के तहत 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली उपलब्ध कराई थी।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ नारी शक्ति को वचन दे चुके हैं। मध्य प्रदेश की जनता जानती है कि पिछले 44 साल से राजनीतिक जीवन में कमलनाथ ने जो भी वचन दिए हैं उसे पूरा किया है। नारी सम्मान योजना प्रदेश में महंगाई के खिलाफ लड़ने में मददगार साबित होगी। 

इस अवसर पर बिसलवास कला के वरिष्ठ परसराम पाटीदार, पूर्व सरपंच विष्णु पाटीदार, गणेशराम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष यश लोहार, नरेंद्र पाटीदार, केसरबाई, सोनूबाई, रुकमणीबाई, राधाबाई, श्यामा बाई, रामकन्या बाई, सोनू प्रजापत, नरेंद्र नागदा, रामचंद्र धनगर, रवि दमामी, रहीम खान, हरीश सुथार, ओम प्रजापत, महेश सिंधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE