गरोठ। तहसील के ग्राम बोलिया में शुक्रवार को शनि महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम सुबह 8 बजे विधी विधान पुर्वक शनि महाराज का अभिषेक किया गया व शनि महाराज की कथा सुनाई गई। दोपहर 1 बजे शनि महाराज का जन्मदिन मनाया गया। महाआरती का आयोजन किया गया व महाप्रसादी वितरण की गई।