BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 10:44 am
BIG NEWS : महाकाल को भक्तों ने चढ़ाया 3 किलो ऊपर का चांदी का छत्र, मंदिर समिति ने किया दानदाताओं का सम्मान, पढ़े खबर    

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के भक्तों द्वारा चांदी सोने की सामग्री आभूषण बाबा महाकाल को अर्पित की जाती है। शुक्रवार को भी उदयपुर से आए एक भक्तों ने करीब 3 किलो 251 ग्राम वजन का चांदी का छत्र बाबा महाकाल को अर्पित किया है। मंदिर समिति द्वारा दानदाताओं का सम्मान किया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले भक्तों द्वारा भगवान महाकाल के चरणों में चांदी-सोने के आभूषण सहित नकद राशि भेंट की जाती है। शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आए दिलीप सिंह राव, मदन सिंह, प्रहलाद सिंह राव, अभिषेक सिंह राव, अंकित सिंह राव,अभिलाष सिंह राव, लल्लन अवस्थी,अभिषेक गुप्ता (रवि इंफ्रा बिल्ड प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. उदयपुर राजस्थान) के भक्तों ने भगवान महाकाल के लिए 3 किलो 251 ग्राम चांदी का छत्र अर्पित किया है। चांदी के छत्र की कीमत 2 लाख 90 हजार 427 रूपए बताई गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता से चांदी का छत्र प्राप्त कर रसीद प्रदान करने के साथ ही भगवान महाकाल का प्रसाद और भगवान महाकाल की तस्वीर भेंटकर उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में देशभर के श्रद्धालु मनोकामना लेकर आते है। भगवान उनकी मनोकामनाएं पूरी करते है तो अपनी श्रद्धा से नकद राशि, चांदी-सोने के पात्र, आभूषण भगवान को अर्पित करने पहुंचते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE