BREAKING NEWS
KHABAR : भव्य शोभायात्रा के साथ हुई कुचबंदिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परमार्थ देव के आयोजन की तैयारी के लिए मई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच वालों कब जागोगे, समाजसेवी किशोर.. <<     KHABAR : सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, जब बाइक पर बैठकर.. <<     KHABAR : मनासा के श्री नृसिंह मंदिर पर धूमधाम से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के 12 अस्पतालों में वृद्धजन.. <<     REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं मतगणना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर में.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के श्री सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : देश के गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 5:32 pm
BIG NEWS : डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान ने किया पंडित मुस्तफा आरिफ का सम्मान, समारोह में शोभना तिवारी ने कहा- कुरान ग्रंथ को मानना ही नहीं जानना भी ज़रूरी है, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक पंडित मुस्तफा आरिफ के जन्मदिन और उनके महागीत ईश्वर प्रेरणा के 7वें अध्याय की प्रस्तुति की यूट्यूब पर शुरुआत होने पर डाक्टर शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक और समारोह की मुख्य अतिथि डाक्टर शोभना तिवारी ने कहा पंडित मुस्तफा एक बहुत बड़ा काम कर रहे हैं जो हमारे लिए हीं नहीं संपूर्ण देश के लिए गौरव की बात है। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसका श्रेय हमारे ही बीच के व्यक्तित्व को जाता हैं।

डाक्टर शोभना तिवारी ने अपने उद्बोधन में जानकारी देते हुए कहा डॉक्टर शिवमंगलसिंह सुमन गीता और रामायण के नियमित वाचक थे, साथ ही कुरान का पाठ भी नियमित सस्वर करते थे, शायद यहीं बात है कि आज हम पंडित मुस्तफा का जन्म दिन मनाकर उनके कृति और कृतित्व की अनुमोदना करने के लिए उनकी छत्र छाया में एकत्रित हुए हैं।

डाक्टर शौभना तिवारी ने कहा कि ये एक गौरव और सम्मान की बात है कि ईश्वर ने पंडित मुस्तफा आरिफ को ये भाव प्रदान किए नेक तोफीक दी कि वे कुरान की बातों को ईश स्तुति और हम्द के जरिए महागीत के रूप मे सरल हिंदुस्तानी यानी भारत की बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाएं। 

अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में पंडित मुस्तफा आरिफ ने कहा कि संसार के सारे धर्म कर्म प्रधान है, और सब के भाषाएं विभिन्न व प्राचीन है। इन धर्म ग्रंथो के सत्व को लोगो तक पहुंचाने के लिए उनको आज प्रचलित भाषा में समझाना जरूरी है। मेने कुरान शरीफ को सरल हिंदी ऊर्दू यानि हिंदुस्तानी में महागीत ईश्वर प्रेरणा के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास किया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध शायर अब्दुस्सलाम खोकर ने कहा कि कुरान का संदेश जिस प्रकार से लोगो तक पहुंचना चाहिए नहीं पहूंचा। मेरे मतानुसार सभी धर्म ग्रंथ मार्गदर्शक होते है, बशर्ते कि लोग उनको मानें, लेकिन विडंबना हैं कि लोग धर्म ग्रंथो को मानते तो है जानते नहीं हैं।

खोकर ने कहा कि आज भी कुरान को मानने वाले भले ही अधिक हो लेकिन जानने वालो की कमी है। बहुत से लोग आज भी इमाम के पीछे खड़े होने का मतलब यहीं समझते है कि इमाम के पीछे खड़े हो जाए उनकी कश्ती पार हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज कुरान शरीफ की बातो को जो समग्र सृष्टि के कल्याण के लिए और जीवन कैसे एक इंसान को जीना चाहिए उसके लिए एक संपूर्ण आचर संहिता है मैन्युअल है लोगो तक पहुंचाने की जरूरत हैं। इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए और विशेषकर उनके लिए जो कुरान को मानते तो है पर जानते नहीं है। पंडित मुस्तफा आरिफ का हिंदी मे किया गया काम उपयोगी और लाभदायक होगा।

समारोह के संचालक अभिभाषंक और कवि युसुफ जावेदी एडवोकेट ने पंडित मुस्तफा का परिचय कराकर बताया के देश के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक होने के साथ वे हिदी के निष्णात कवि भी है। पंडित मुस्तफा आरिफ ने हिंदी मे महागीत कुरान की शिक्षाओ से प्रेरित होकर लिखा है, 10000 पद और 18 अध्याय की इस महान रचना का शीर्षक है ईश्वर प्रेरणा। जिसके 6 पद वे प्रतिदिन यूट्यूब पर बड़े सवेरे पेश करते हैं। शीघ्र ही प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान उनके गीत कहती है सुरे रहमान पर आधारित 41 पदो की हम्द श्कहती हैं सूरे रहमानश् के एल्बम पर कार्य शुरु करेंगे। जिसके गायक व संगीतकार एआर रहमान स्वयं होंगे।

समारोह में हिम्मत गेलड़ा, डाक्टर दिनेश तिवारी, सिद्दीक रतलामी, लक्षमण पाठक, मुर्तुजा आरिफ, ललित विजय, एडवोकेट नसीमा जावेदी, शिवशंकर भाटी, प्रतिष्ठा तिवारी और पीरुलाल डोडियार सहित अनेक गणमान्य नागरिक ने पंडित मुस्तफा आरिफ का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। आभार युसुफ जावेदी एडवोकेट ने व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE