सीतामऊ। संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान व मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतामऊ मे थेलेसिमिया बच्चो के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे युवाओ ने बड़ चड कर हिस्सा लिया।
शिविर मे सर्वप्रथम भारत माता की आरती कर तत्पश्चात शिविर मे सबसे पहले रक्तदान करने रक्त विर राहुल बोराना निवासी ढंढेड़ा व मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र से संदीप वर्मा निवासी सीतामऊ ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतामऊ के स्टाफ़ ने भी रक्तदान किया व पुष्पराज सिंह झाला व दिनेश राठोर निवासी कुंडला (राजस्थान) तथा शिक्षक देवराज सिंह चौहान निवासी दिपाखेडा, बबलू मालवीय निवासी महुआ, रक्त सेवा हिंदुस्तान जिला मंदसौर के जिला प्रभारी हितेश रायमलानी, प्रदीप पाटीदार, मुकेश कुशवाह, पंकज लोहार, टीना कुशवाह, प्रह्लाद सिंह अखावत आदी ने रक्तदान किया।
शिविर मे 50 लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया तथा 26 लोगो ने रक्तदान किया और नेगेटीव ब्लड ग्रुप के रक्त विरो को एम्रजेँसी के लिये रखा गया। रक्त संग्रहण जिला चिकित्सालय मंदसौर मध्यप्रदेश ने किया।
रक्तदान शिविर मे रक्त सेवा हिंदुस्तान ऑल इंडिया ब्लड हैल्प संस्थापक नागेश्वर मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बाराम पाटीदार, संचालक जितेंद्र पाटीदार,नरेंद्र भाटी व मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के सभी मित्र उप्स्थित रहे।
रक्त दान करने वाले स्भी रक्त विरो को ब्लड बेंक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी रक्त सेवा हिंदुस्तान संस्थापक नागेश्वर मालवीय निवासी राणाखेड़ा ने दी।