नीमच। समकित ग्रुप मुंबई के मार्गदर्शन में समकित परिवार नीमच जिला इकाई के तत्वावधान में नीमच में आयोजित हम चले पाठशाला अभियान के अंतर्गत नीमच जिले से लगभग 400 विद्यार्थियों ने योजना से जुड़ कर पाठ्यक्रम में अध्ययन किया जिसमें नीमच मनासा कुकड़ेश्वर सिंगोली जावद जीरन चीताखेड़ा से कई विद्यार्थियों ने इस योजना में जुड़कर धर्म लाभ प्राप्त किया था ।इस योजना को पूर्ण कर 300 विद्यार्थियों ने नीमच में इतिहास रचा अब इस योजना के पूर्ण होने पर समकित ग्रुप मुंबई द्वारा समकित परिवार नीमच के माध्यम से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज 21 मई शाम 6 बजे जैन भवन पर आयोजित किया जाएगा जहां नीमच जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं गुरुजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।