नीमच। ग्राम पंचायत झालरी में सरपंच सचिव की मिलीभगत से अवैध निर्माण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के वहां से 5G टॉवर वालों ने जो प्रधानमंत्री सड़क खोदकर लाइन डाली थी उसमें 5G टॉवर वालों ने 700000 रुपए पंचायत के खाते में सीसी करने के डाले थे, जो कि सरपंच सचिव मिलकर भ्रष्टाचार करके सीसी ना बनाते हुए उसमें अवैध नाला बनाया जा रहा है।
उक्त आरोप लगाते हुए झालरी निवासी हेमंत गुर्जर ने सम्बंधित अधिकारियों से निवेदन किया है कि कलेक्टर को अवगत कराकर उस अवैध काम को तत्काल रोका जाए, ताकि भ्रष्टाचार से बच सके। जहां पर नाले की जरूरत है वहां पर नाला नहीं बनाया जा रहा है। जिससे कि बरसात के समय में घरों में पानी भरने की संभावना रहती है। सरपंच सचिव की मनमानी के कारण अवैध नाला निकाला जा रहा है।