रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बैंसला में एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामपुरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर होते देख उसे जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया है। जहां उक्त युवक का उपचार जारी है।
मध्य प्रदेश सरकार की जारी गाइडलाइन एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रभाव लगभग बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है। मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट अंधाधुन रोड पर गाड़ियां चलाते नजर आ रहे हैं एवं अधिकांश दुर्घटनाओं में व्यक्ति के सर पर चोट लगना आम बात हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बेसला में एक 16 वर्षीय बालक अनिल पिता रामप्रसाद भील निवासी बिलवास भदाना अपनी मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ने के कारण बैंसला पंचायत भवन के सामने दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बैंसला के समाजसेवी युवक जेतराम मीणा द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामपुरा सिविल हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां डॉ प्रमोद पाटीदार द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां उक्त युवक का उपचार जारी है।