BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 3:33 pm
BIG NEWS : जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर 32 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली, जिला पुलिस अधीक्षक के साथ 80 बच्चों ने की 32 किमी की साइकिलिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स क्लाइमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में जल बचाओ वृक्ष लगाओ एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान को लेकर एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मंदसौर जिले के जिला स्केटिंग ग्राउंड के 15 खिलाड़ी, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के 5 छात्र, सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनसीसी एवं स्काउट के 30 छात्र-छात्राएं, लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रमांक- 2 विद्यालय के 30 छात्र सैनिक कुल 80 छात्र छात्राओं ने इस रैली में भाग लिया। 

रैली में जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल एवं युवा विभाग कल्याण विभाग, थाना शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी, वाय डी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक, यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्व मोहन अग्रवाल, ने साइकिल रैली में भाग लिया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रैली को हरी झंडी साइकिल में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के छात्र-छात्राओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। 

यह रैली जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर राम टेकरी चौराहा होते हुए उत्सव फिलिंग स्टेशन द्वारा पुष्प वर्षा कर छात्रों का स्वागत किया गया। एमआईपी चौराहा होते हुए रेवास देवड़ा पहुंचे जहां रेवास देवड़ा में रेड आर्मी ग्रुप संस्था के अध्यक्ष दीपक राठौर और उनकी टीम, ग्राम पंचायत सरपंच अनिल सिंह देवड़ा, द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया जहां जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी, यातायात थाना प्रभारी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा साइकिल रैली में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

रेली वापस रेवास देवड़ा से सरपंच अनिल सिंह देवड़ा एवं वरिष्ठ जनों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को मंदसौर की ओर रवाना किया। जहां दादा दादी पार्क में मंदसौर विधानसभा के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया साथ ही योगा टीम द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार भी करवाया गया तत्पश्चात रैली गांधी चौराहे पर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन जैन, राकेश श्रीवास्तव, जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सह सचिव जेनिश बरडिया, जिला स्केटिंग ग्राउंड के सह सचिव सचिन काले, एसोसिएशन की गर्ल्स इंस्ट्रक्टर गरिमा नागदा, के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। 

रैली में मंदसौर जिले की जिला चिकित्सालय द्वारा डॉक्टर की टीम एंबुलेंस के साथ एवं यातायात पुलिस द्वारा पूरे समय रैली को सुरक्षा प्रदान की गई। जिले में यह रैली का उद्देश्य जल बचाओ वृक्ष लगाओ एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह रैली आयोजित की गई थी जो कि सभी के सहयोग से सफल रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE