BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 4:20 pm
BIG NEWS : राजस्थान का उदयपुर हाईवे और सांवरिया जी के समीप का स्थान, जब मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले परिवार के लोग तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पसरा गांव में मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के उदयपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात करीब दो बजे ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एक्सीडेंट की जानकारी लगते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए भादसोड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सभी लोग घोड़ा खेड़ा बावजी में एक मुंडन संस्कार प्रोग्राम के लिए जा रहे थे। मामला भादसोड़ा थाना क्षेत्र का है।

चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे रोड पर भादसोड़ा के पास एक सड़क हादसा हुआ। बांसी बोहेड़ा से ट्रैक्टर ट्रॉली में आ रहे कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। सांवलिया जी के पास घोड़ा खेड़ा बावजी में एक बच्चे का मुंडन संस्कार प्रोग्राम था। इसी प्रोग्राम में भाग लेने के लिए सभी मंगलवाड़ होते हुए आ रहे थे। राती मंगरी के पास शॉर्टकट रास्ते लेते हुए आयोजन स्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान गियर फंसने से झटका लगा और ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी खा गई। पलटने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में जा गिरी। ट्रॉली में बैठे लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए।

राहगीरों ने की मदद-
एक्सीडेंट होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और भादसोड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर भादसोड़ा थाना प्रभारी रविंद्र सेन पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां गंगा (50) पत्नी हीरालाल, हमेरा पत्नी भैरू लाल गाडरी और भोपाजी कालू लाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चार लोगों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार कर छुट्‌टी दे दी गई। तीनों शवों का मंडफिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE