BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 5:29 pm
NEWS : महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित प्रताप गौरव गाथा सोमवार सायं 7 बजे से, तैयारियाँ पूर्ण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । श्री एकलिंग नाथ भगवान के दीवान, प्रातः स्मरणीय हिंदुआ सूरज, हिंदुपति मेवाड़ के महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे प्रताप गौरव गाथा का कार्यक्रम आयोजक श्री महालक्ष्मी समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा सोमवार सायं 7 बजे सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

महालक्ष्मी समिति चित्तौड़गढ़ के नरपत सिंह भाटी ने बताया कि प्रताप गौरव गाथा में सर्वप्रथम महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस ऐतिहासिक विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम गोशाला नांद, पुष्कर के राजऋषि 1008 समताराम महाराज तथा इतिहासकार डॉ ओमेंद्र रत्नु उपस्थित रहेंगे। मेवाड़ के उज्ज्वल इतिहास को दर्शाते गीत के पश्चात् कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

तैयारियो को लेकर बनाई गई समितियों में निमंत्रण समिति में खुमाणसिंह, नरपतसिंह भाटी, एसपीसिंह राठौड़, उदयसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, मंगलसिंह, श्यामसिंह, महेंद्रसिंह मेड़तिया, राजेंद्रसिंह भाटी, मंच एवं पांडाल व्यवस्था में नरपतसिंह भाटी, अनिल गुप्ता, करणसिंह भाटी, शैतानसिंह भाटी, एम.के.सिंह चैहान, देवेंद्रसिंह बराड़ा, अम्बुसिंह राणावत, राज बहादुरसिंह चैहान, अतिथि स्वागत समिति में हर्षवर्द्धनसिंह, विजयराज सिंह, पुष्कर, राजेंद्रसिंह, भूपेंद्रसिंह डगला का खेड़ा, खुमान सिंह, रणजीतसिंह नीबोदा, भोजन समिति में मंगलसिंह खंगारोत, बृजबिहारी पालीवाल, सोहनसिंह सावा, राजेंद्रसिंह धामनीखेड़ा सूर्यपाल सिंह, प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया समिति में गजराजसिंह बराड़ा, एसपी सिंह राठौड़, श्यामसिंह हाडा, उदयसिंह चैहान, टीकमपाल सिंह, जयपालसिंह शक्तावत, वीरेंद्रसिंह चित्तौडीखेड़ा, कार्यक्रम संयोजन समिति में हर्षवर्द्धनसिंह रूद, नरपतसिंह भाटी, ओंकारसिंह, उदयसिंह चैहान, मंगलसिंह खंगारोत, श्यामसिंह हाडा को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में आभार के साथ वंदे मातरम का गान होगा। समिति ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE