BREAKING NEWS
कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<     BIG NEWS : फर्जी फाइनेंस अफसर बन हाईवे पर मचाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंडर- 19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में नीमच.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे.. <<     जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा.. <<     BIG NEWS : फिर सुर्खियों में जिला अस्पताल, खाना.. <<     KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 5:46 pm
KHABAR : शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती मंदिर निर्माण भूमि खनन मुहूर्त पूजन में उमड़े श्रद्धालु, साध्वी गुणरंजना श्रीजी ने कहा- आत्म साधना मार्ग दिखाने के प्रमुख केंद्र होते हैं मंदिर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मंदिर आत्म साधना मार्ग दिखाने के प्रमुख केंद्र होते हैं। मंदिर धर्म तपस्या में सहायक  होते हैं। दान से धन पवित्र होता है। और कष्ट दूर होते हैं। दान और तपस्या करने के लिए भारत की धरती पवित्र है। यहां जन्म लेने के लिए देवता भी साधना करने के लिए प्रार्थना  करते हैं।
यह बात साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब ने कही। वे श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती धाम ट्रस्ट शक्ति नगर के तत्वावधान में बघाना धनेरिया मार्ग स्थित शक्तिनगर आराधना भवन के समीप प्रांगण में शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती मंदिर का22 मई सोमवार सुबह आयोजित खनन मुहूर्त धर्म सभा में बोल रहे थी। उन्होंने कहा कि मंदिर संसार से तारने ,दुखों से हारने का सशक्त माध्यम है। प्रचंड पुण्य का प्रभाव होता है तभी मनुष्य जन्म मिलता है। मन में कषाय क्रोध हो तो धर्म पूर्ण नहीं होता है।व्यक्ति आत्मा की सुरक्षा की तैयारी तो पूरी करता है लेकिन आत्मा की सुरक्षा की तैयारी नहीं करता है चिंतन का विषय है।व्यक्ति धन-संपत्ति के पीछे अंधा होकर दौड़ रहा है लेकिन जिस आत्मा के लिए समय देना है उस पर ध्यान नहीं दे रहा है। देवलोक के कर्मों को और त्रियंच के दुखों , मनुष्य दुखों के कर्मों को समझता है फिर भी वह जागरूक नहीं है।दान और पूजा के बाद जीवन में अहंकार नहीं आना चाहिए नहीं तो दान पूजा व्यर्थ हो जाती है। साधु और मनुष्य की यश कीर्ति में जमीन आसमान का अंतर होता है।मनुष्य द्रव्य पूजा करता है लेकिन साधु भाव पूजा करते हैं ।मानव द्रव्य से पूजा करने के बाद भी अपने भाव को स्थिर नहीं रख पाता है। रिजर्व बैंक ने 2हजार के नोट बंद कर दिए ।हम आत्मा और परमात्मा के भक्त बने और इस परिवर्तन को गहराई से समझें। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र से हुआ। इस अवसर पर शांति कलश स्थापना, सामूहिक गुरु वंदना भी की गई। पूजन पाठ पर फल श्रीफल नैवेद्य से पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना विधि कारक पंकज जैन झारड़ा, पुजारी रामप्रसाद द्वारा करवाई गई। मंदिर निर्माण में मुख्य शीला के धर्म लाभार्थी  गुणबाला नांदेचा परिवार ने लिया।
कार्यक्रम में भुमि खनन मुर्हत के धर्म लाभार्थी गेंदमल, नरेंद्र, राजेंद्र, धर्मेंद्र, रविंद्र पामेचा परिवारजनों, सुभाष बाफना, सुरेंद्र चौधरी ,रवि बाफना सुशील जैन ,गौरव जैन ,सुभाष जैन, रवि जैन, संजय जैन ,राजेंद्र जैन ,सौरभ तिलानी आदि समाज जनों  का ट्रस्ट मंडल पदाधिकारियों द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। धर्म सभा में सुरेंद्र चौधरी निंबाहेड़ा ने साध्वी महाराज साहब के 25 जून को निंबाहेड़ा चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर सभी को भाव भरा आमंत्रण प्रदान कर निम्बाहेड़ा आगमन की विनती की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन प्रेमप्रकाश पगारिया, यूवा हद्रय सम्राट मनोहर सिंह लोढ़ा , शंखेश्वर पार्श्व पदमावती धाम ट्रस्ट अध्यक्ष पारसमल मुर्ड़िया ,गोवर्धन लाल बाफना,प्रीतम खिमेसरा, रोशन जारोली, सुनील गोपावत ,ज्ञानचंद चोरडिया ,देवीलाल नाहटा, राजेश मानव, वीरेंद्र लोढ़ा, महावीर कंकरेचा, नितिन कंकरेचा,राजेंद्र बम्बोरिया, महेंद्र छाजेड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।आरती के बाद साधार्मिक भक्ति का आयोजन आयोजित किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE