BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 8:23 pm
BIG NEWS : वाल्मीकि संघर्ष समिति नीमच ने विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज, अध्यक्ष नरवले बोले- सफाई कर्मचारियों को आवंटित भूमि जल्द दी जाए, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। वाल्मीकि संघर्ष समिति नीमच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश (राहुल) नरवाले ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सामाजिक समस्याओं के निराकरण सहित शहर में कई सामाजिक कार्य लगातार करता आ रहा है। संगठन द्वारा धार्मिक आयोजन सहित समाज हित के मुद्दों को उठाया गया है। आगे भी संगठन इसी प्रकार समाजहित में कार्य करता रहेगा। इसके साथ ही हमारी कुछ मांगे है जो हम शासन के सामने लगातार रखते आ रहे है उनमे से कुछ तो पूरी हो चुकी है लेकिन कुछ मांगे अभी भी अधर में है।  

राहुल नरवाले ने बताया कि हमारी मांगों में मुख्य मांग है कि शहर के अंबेडकर कॉलोनी से लगे हुए खेत न 9 व 10 में सफाई कर्मचारियों के लिए आवास के लिए प्लाट तो नगर पालिका ने आवंटित कर दिए है लेकिन यह मामला अभी भी शासन स्तर पर लंबित है। इस मामले को लेकर 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात कर चुके है लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं निकल पाया है। अभी उक्त खेत पर अतिक्रमण भी है जिसको लेकर 181 पर भी शिकायत की गई और साथ ही नपा अध्यक्ष, सीएमओ और कलेक्टर तक मामला संज्ञान में लाया गया है पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। हमारी मांग है कि उक्त भूमि को जल्द अतिक्रमण मुक्त करवाकर प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए। 

नरवाले ने आगे बताया कि हमारी एक ओर मांग है कि शहर के खरीकुआं स्थित अखाड़े पर भवन निर्माण के लिए राशि आवंटित की जाए। साथ ही लीज नवीनीकरण भी किया जाए। ठक्कर बाप्पा गंज स्थित गुरुद्वारा जोकि 200 साल पुराना है और वाल्मीकि समाज की आस्था का केंद्र है। गुरुद्वारे का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी भी सुध शासन को लेनी चाहिए। साथ ही नपा में जो दैनिक वेतन भोगी और विनियमितकर कर्मचारी है उन्हें भी जल्द स्थाई किया जाए।        

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE