BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2023, 11:28 am
KHABAR : हर्षोउल्लास से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, राजपूत समाज ने जनप्रतिनिधियों को महाराणा प्रताप की प्रतिमा सप्रेम भेंट की, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मन्दसौर। राजपूत समाज के लोगो द्वारा शहर में बड़ी धूमधाम से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके बाद शहर में रैली निकाली गई। रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर पहुंची। नगर पालिका द्वारा सभा स्थल पर राष्ट्र गान के साथ 200 फिट बड़े स्तंभ पर तिरंगे झंडा फहराया गया। राष्ट्र गान के बाद सभी समाज सेवी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। 

महाराणा प्रताप जन्म जयंती पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, मन्दसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जैन, पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया, सीएमओ सुधीर सिंह, यातायात पुलिस एवं बड़ी संख्या में राजपूत समाज के पुरुष-महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। राजपूत समाज द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। उसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों को महाराणा प्रताप की प्रतिमा सप्रेम भेंट की गई। 

मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मीडिया को बताया कि मंदसौर शहर में महाराणा प्रताप की जन्म जयंती मनाई गई है। सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए। पूरे देश भर में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही हैं और हमें गर्व है कि यह वीरों की भूमि है संतों की भूमि है ऐसे वीर आने वाली पीढ़ी को एक प्रेरणा देते हैं। मैं सभी को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं देता हूं और साथ ही सभी को आमंत्रित करता हूं कि अगले महीने जून में तारीख 6, 7, 8, 9 को सुवासरा विधानसभा क्षैत्र के खेजड़िया गांव में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा वाचन किया जा रहा हैं तो आप सभी को कथा में व्यवस्था में सहयोग करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE