BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2023, 3:29 pm
NEWS : महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से वर्ष 23-24 मे 30 निशुल्क शिविर एवं 500 रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चैरिटेबल ट्रस्ट की संपन्न हुई बोर्ड मीटिंग में इस वर्ष के लिए 30 निशुल्क  सामान्य  एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने एवं 500 रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। ये शिविर मुख्यतया ग्रामीण क्षेत्रों, शहर की कच्ची बस्तियों एवं  नेत्र चिकित्सालय में आयोजित किए जाएंगे। महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन की अध्यक्षता में हुई इस बोर्ड मीटिंग में पिछ्ले 2 वर्षों में ट्रस्ट के माध्यम से की गई चिकित्सा क्षेत्र में सेवा प्रकल्पो की समीक्षा की गई एवं अगले वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय संजेती ने बताया पिछले 2 वर्षों में विभिन्न आयोजकों की सहायता से 47 निशुल्क शिविर लगाकर 8703 रोगियों की नेत्रों की जांच की गई जिसमें से चयनित 700 से अधिक के निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन जिला अंधता निवारण समिति एवं गेल इंडिया के सहयोग से किए गए।
संस्था द्वारा मृत्यु उपरांत दो देहदानियो की देह भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को  सौंपी गई जबकि 7 व्यक्तियों का मृत्यु उपरांत नेत्रदान संपन्न करवाया गया।
शिविरो मे कुल 15245 रोगियों की ओपीडी रही जिसमें नेत्र चिकित्सा के अलावा रक्तचाप, मधुमेह, सीबीसी, सामान्य चिकित्सा, दन्त चिकित्सा आदि की जांचे कर उपचार किया गया। चश्मे एवं दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गई। नेत्र चिकित्सालय में मात्र 50 रूपए की फीस पर आंखों का परीक्षण किया जाता है।
ट्रस्ट को आयकर विभाग से 80 G की सुविधा प्राप्त हो गई है । ट्रस्ट ने यह भी निर्णय लिया की संस्था को चिरंजीवी योजना, आरजीएचएस योजना, एवं एमसीए से  पंजीकृत कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। पिछले 2 वर्षों में संस्था को सीएसआर के माध्यम से 80 लाख रूपये के नेत्र चिकित्सा मे उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरण प्राप्त हुए।

इस उद्देश्य के साथ कि नेत्र रोगियों को अधिक बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़े, चिकित्सालय को अगले 2 वर्षों में  नेत्र चिकित्सा में आवश्यक कुछ और अतिआधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने का निर्णय किया गया।
संस्था को इन सेवा प्रकल्पो के सफल क्रियान्वयन  में राज्य सरकार, केंद्र सरकार , संस्था के एपेक्स,दिल्ली केंद्र, सीएसआर डायरेक्टरेट, सामाजिक संगठनों, सरकारी  व प्राइवेट प्रतिष्ठानों एवं दानदाताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहा है। संस्था  के समर्पित सदस्यों ने पूर्ण कालीन सेवा कर इन लक्ष्यों को प्राप्त किया। बोर्ड ने इन सभी  के प्रति सहयोग देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

महावीर इंटरनेशनल  के एकमात्र उद्देश्य सबको प्यार सब की सेवा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए चिकित्सालय की सेवाओं के लाभ को पूरे चित्तौड़गढ़ जिले में पहुंचाने के लिए समुचित योजनाएं बनाकर एवं चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर उपरोक्त लक्ष्य प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE