सिंगोली। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच पहुंच कर पुलिस अधीक्षक अमीत तौलानी से सौजन्य भेंट कर हाल ही मे निकले उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
जैन ने पुलिस अधीक्षक को जिले तथा प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे सिंगोली पधारने का निमंत्रण भी दिया। तौलानी ने शीघ्र ही सिंगोली आने की बात कही।