मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अगर कोई बड़ा नेता या फिर कोई प्रसिद्व गायक किसी जिले में आ जायें तो चर्चा का विषय बन जाता है इन दिनों गुजरात की प्रसिद्व गायक गीता बेन रेबारी और प्रसिद्व गायक कन्हैया मित्तल दोनो बीजेपी नेताओ के लिये अपने-अपने भंजन संध्याओ के जरीये वोट बैंक का काम कर रहे है वही एक बार फिर गुजरात की प्रसिद्व भजन गायका गीता बेन रेबारी बिती रात अचानक नीमच पहुंची जहां उनका नानी बाई रो मायरो उत्सव समिति नीमच ने भव्य स्वागत किया
मिली जानकारी के अनुसार गीता बेन रेबारी नीमच इस लिये पहुंची की यहां से वे नानी बाई रो मायरो उत्सव समिति नीमच के साथ पहली बार खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन करेंगी, इस दौरान गीता बेन रेबारी के परिवार के सदस्य व नानी बाई रो मायरो उत्सव समिति नीमच के सदस्य भी रवाना हुवें ।