मनासा। श्री सत्यनारायण मंदिर पर गरुड़ जी की शोभायात्रा में पधारे विजय कटारिया ने सहर्ष ही समाज की दुकान की चाबी समाजजनो के समक्ष सत्यनारायण भगवान को सौप दी, साथ ही किराए की शेष राशि भी जमा कराकर एक मिसाल कायम की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस पेड़ी ने मुझे सब कुछ दिया, उसके लिए समाज से क्यों लडू। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं भतीजा विपिन उपस्थित रहे।
विदित हो कि विजय कटारिया पिछले कई वर्षो से श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज (सुनार पंच) की दुकान में किरायेदार थे, जिन्होंने अंतर्मन की आवाज से निशुल्क दुकान खाली करी एवं चाबी समाज को सौंपकर वर्तमान समय में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया
इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के सदस्यों द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर पर शाल, श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।