BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 11:03 am
NEWS : 25 मई से 8 जून तक तपेगी पृथ्वी व नौतपा काल पर टिका है साल भर के वर्षा का अनुमान- डॉ मृत्युञ्जय तिवारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा की शुरुआत होती है। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय निम्बाहेड़ा के ज्योतिषाचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करता तो इसका प्रभाव न केवल राशियों पर पड़ता है, बल्कि वातावरण, देश और दुनिया में चल रही गतिविधियों पर भी पड़ता है। ज्योतिषाचार्य तिवारी बताते हैं कि ज्येष्ठ मास में सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे, जिससे 9 दिन का नौतपा शुरू हो जाएगा। शास्त्र के दृष्टिकोण से नौतपा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। डॉ तिवारी के अनुसार नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। सूर्यदेव इस नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करेंगे और शुरुआत के 9 दिन बहुत ही तेज गर्मी रहेगी। बता दें कि नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और 8 जून तक रहेगा। ऐसे में मई और जून के महीने में लोगों को विशेष ध्यान रखना होगा।

2023 में नौतपा कब से कब तक-

डॉ तिवारी के अनुसार हर बार नौतपा मई या जून के महीने के बीच में पड़ता है। इस बार सूर्य देव 25 मई गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र में रहने की अवधि 15 दिन की है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और शीतलता के कारक ग्रह हैं। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से वातावरन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस दौरान पृथ्वी को पूर्ण रूप से शीतलता नहीं मिलती है और तपमान में सर्वाधिक बढ़ोतरी हो जाती है। नौतपा का वर्णन श्रीमद्भगवद्गीता में भी किया गया है।

नौतपा से जुड़ा वैज्ञानिक आधार-

ज्योतिषाचार्य तिवारी ने बताया कि नौतपा को न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। विज्ञान में भी बताया गया है कि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होती है। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण समुद्री लहरों की अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिससे तटीय क्षेत्रों में बारिश और तूफान की संभावना बढ़ जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE