BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 11:12 am
NEWS : चित्तौड़ प्रांत का राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय प्रवेश वर्ग प्रारंभ, 140 सेविकाएं शिक्षार्थी रूप में इस पूर्ण आवासीय शिविर में भाग ले रही है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तेजस्वी मातृशक्ति से तेजस्वी राष्ट्र का निर्माण प्रमिला शर्मा ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में राष्ट्र सेविका समिति चित्तौड़ प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग 22 मई सायं को उद्घाटन सत्र के साथ विद्या निकेतन गांधीनगर सेक्टर 5 उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभ हुआ।भीषण गर्मी के समय में 15 दिन तक चलने वाले इस शिक्षा वर्ग को समिति शिक्षा वर्ग (प्रवेश) कहते हैं। राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता सेविकाओं का यह प्रशिक्षण आयोजित होता है।

चित्तौड़ प्रांत के 8 विभागों के 27  जिलों से 140 सेविकाएं शिक्षार्थी रूप में इस पूर्ण आवासीय शिविर में भाग ले रही है। तथा प्रशिक्षण देने और प्रबंधन के लिए 11 प्रशिक्षित सेविकाए है। तेजस्वी भारत के निर्माण हेतु तेजस्वी बालिकाओं के प्रशिक्षण का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ हवन के माध्यम से किया गया। जिसमें 160 सेविकाओ के द्वारा आहुतियां दी गई।तत्पश्चात उद्घघाटन सत्र में क्षेत्र कार्यवाहिका माननीया प्रमिला दीदी ने समिति कार्य ईश्वरीय कार्य विषय पर उद्धबोधन से समिति का यह प्रवेश वर्ग प्रारंभ हुआ।

उद्घाटन सत्र में प्रांत कार्यवाहिका वंदना वजीरानी ने राष्ट्र सेविका समिति के कार्य की आवश्यकता स्त्री ही राष्ट्र की आधार शिला का प्रतिपादन करते हुए प्रशिक्षण वर्गों का महत्व बताया। उद्घाटन सत्र में वर्गाधिकारी विमला सेठिया ने सभी सेविकाओं को मार्गदर्शन दिया। 

अखिल भारतीय शारीरिक टोली सदस्य माननीया अदिति कटयारे ने  बताया कि इस प्रवेश शिक्षा वर्ग में भाग ले रही प्रांत भर से आई हुई गृहणियां, तरुणियां, विद्यार्थी सेविकाएं, अगले 15 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, उद्धबोधन व कार्यक्रमो से प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE